इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में सिरफिरे युवक ने वाहन में लगाई आग

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

https://youtu.be/Txi_TwY8_ZQ

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में सोमवार रात को कुछ अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल में आग लगा दिया फरार हो गए हालांकि इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

एडीसीपी अभिनव विश्वकर्मा के अनुसार घटना अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की है जहां पर एक फरियादी किरण पथरोड निवासी घनश्याम दास नगर ने शिकायत की है कि रात में उसने अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी कि थी। जब सुबह उठकर देखा तो मोटरसाइकिल जली हुई अवस्था में मिली। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version