इंदौर की विनीता कुमार ने जीता मिसेस भारत – 2023 का खिताब

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

अमन गाँधी फिल्म प्रोडक्शन्स के निर्माता निर्देशक डॉ. महेश यादव (अमन गाँधी ) द्वारा नई दिल्ली के YMCA ऑडिटोरियम में मिस एवं मिसेस भारत 2023 प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें इंदौर मध्य प्रदेश की विनीता कुमार ने मिसेस भारत 2023 का खिताब जीता तथा इस क्रम में मिसेस ग्लोरी ऑफ वर्ल्ड खिताब से भी सम्मानित किया । मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स 2021-22 की विजेता डॉ निकिता मान ने विनीता कुमार को ताज पहनाया और अभी सम्मानीय अथितियों ने शुभकामनाएं प्रदान की । प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई राज्य और विदेश से 20 से अधिक प्रतिभागियों ने उपस्तिथि होकर और ऑनलाइन भी भाग लिया था । मिस केटेगरी में हिमाचल की मिस रशिन शर्मा ने 2023 का टाइटल जीता है ।

विनीता कुमार ने बताया कि वह पेशे से होम्योपैथी चिकित्सक हैं और बचपन से नृत्य, अभिनय और मॉडलिंग के क्षेत्र में रुचि रखती हैं कुछ दिन पूर्व विनीता ने डांस पावर जो जल्दी TV चैनल पर आने वाला है में टॉप 8 में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया है विनीता कुमार 2019 की तुलिका मिसेस इंदौर की विजेता रहीं हैं। विनीता कुमार का देश विदेश आये 20 से अधिक प्रतिभागियों में से चयन किया गया था।

Exit mobile version