इंदौर का कुख्यात बदमाश चंदनवाला 570 प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बाणगंगा पुलिस और क्राइम ब्रांच ने बदमाश फरहान खान चंदनवाला और अकील अंसारी को नमकीन क्लस्टर के पास से पकड़ा। चंदनवाला पर दर्ज हैं 21 केस।

बाणगंगा थाना पुलिस ने कुख्यात अपराधी फरहान चंदनवाला को गिरफ्तार किया है। वह नशीली गोलियां सप्लाई करने आया था। पुलिस ने फरहान से 570 प्रतिबंधित गोलियां जब्त की हैं। आरोपित पर 21 अपराध पंजीबद्ध हैं।

बाणगंगा टीआइ नीरज बिरथरे के मुताबिक, क्राइम ब्रांच के साथ संयुक्त कार्रवाई में फरहान खान चंदनवाला निवासी रानीपुरा और अकील अंसारी निवासी रानीपुरा को नमकीन क्लस्टर के पास से पकड़ा गया है। आरोपितों से 64 ग्राम वजनी 570 नशीली गोलियां मिली हैं। ये गोलियां प्रतिबंधित हैं। इतनी तादाद में गोलियां कहां से खरीदी, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। फरहान के विरुद्ध लूट, लूट की कोशिश, मारपीट, अड़ीबाजी, हथियार तस्करी के करीब 21 प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

Exit mobile version