इंदौर:तेजाजी नगर में थाने के सामने इनोवा कार में आग

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

तेजाजी नगर थाने के सामने इनोवा गाड़ी में आग लग गई। घटना रविवार दोपहर करीब एक बजे की है। यहां चलती गाड़ी में आग लगने से ड्राइवर कार से उतरकर तत्काल भागा। उसने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। कार के अंदर आग पूरी तरह फैल चुकी थी। कुछ देर बाद खुली खिड़कियों से आग बाहर की ओर निकली। लेकिन तब तक डैश बोर्ड, सीटें, कारपेट सहित अन्य सामान जल गया था। आग इंजिन में भी फैल गई थी।

Exit mobile version