एमजी रोड के व्यापारियों के साथ ठगी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी तरुण निवासी जबलपुर ने वेब सीरीज देखने के बाद नकली निगम अफसर बनकर दुकानदारों से वसूली करने की बात कबूली है। आरोपी द्वारा सराफा के एक व्यापारी से 20 ग्राम सोना ठगने की बात भी सामने आई है।
