आरोपितों को पकड़ने गई क्राइम ब्रांच टीम पर श्वान छोड़ा , एसआइ-सिपाही को काटा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर पुलिस के अनुसार घटना शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित भागीरथपुरा की है। एसआइ मनीष लोहरिया धोखाधड़ी के आरोपित देवेंद्र मनकेले को गिरफ्तार करने पहुंचे थे। श्‍वान ने एसआइ और सिपानी को काट लिया।

धोखाधड़ी के आरोपितों को पकड़ने गई क्राइम ब्रांच पर श्वान ने हमला कर दिया।श्वान ने एसआइ और सिपाही को काट लिया।पुलिस ने मारपीट,श्वान से कटवाने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया है।आरोपित पुलिस अधिकारी बन लोगों को धमकाता था। वह स्वयं को प्रदेश कार्य समिति अनुसूचित जाति मोर्चा का अध्यक्ष भी बता रहा था।
घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित भागीरथपुरा की है।एसआइ मनीष लोहरिया धोखाधड़ी के आरोपित देवेंद्र मनकेले को गिरफ्तार करने पहुंचे थे।

दबिश के दौरान देवेंद्र की पत्नी पिंकी और भाई महेंद्र ने पुलिस से हाथापाई शुरू कर दी। पालतू श्वान छोड़ दिया। श्वान ने एसआइ को काट लिया।

सिपाही देवराज बघेल को भी घायल कर दिया। पुलिस पर हमले की खबर मिलते ही बाणगंगा पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

- Advertisement -

अपराध शाखा के डीसीपी निमिष अग्रवाल के मुताबिक आरोपित देवेंद्र के खिलाफ केस दर्ज है। उसने पुलिस अधिकारी बनकर एक कारोबारी के साथ ठगी की थी।उसकी कार भी ठगी में इस्तेमाल हुआ था।कार पर पुलिस का मोनो और हूटर लगा कर घूमता था।

92 लाख रुपये की धोखाधड़ी

इंदौर। बाणगंगा पुलिस ने अहिल्या माता कालोनी राणीसती निवासी इला विजय शाह की शिकायत भौंरासला निवासी सुरेश,सफी उर्फ छोटू ,शहजाद,राजेश ठाकुर के खिलाफ 92 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपितों से 20 अक्टूबर 2014 को जमीन खरीदी थी। आरोपितों ने दो रजिस्ट्री कर उनके साथ धोखाधड़ी की है।

Exit mobile version