एनआईए के अलर्ट के बाद हिरासत में लिए गए सरफराज से देर रात तक इंदौर पुलिस की इंटिलिजेंस विंग ने की पूछताछ।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

एनआईए के अलर्ट के बाद हिरासत में लिए गए सरफराज से देर रात तक इंदौर पुलिस की इंटिलिजेंस विंग पूछताछ करती रही। वहीं मंगलवार सुबह एटीएस मुंबई की टीम इंदौर पहुच गई है। पूछताछ में पता चला है, कि सरफराज की चार बीवीयां है। तीन को तलाक दे चुका है और चौथी के साथ रहता है। जिससे दो बच्चे है। तालीबान से मिले एक ई मेल की जांच में एनआईए कर रही है। उसका आधार कार्ड और ड्राइविंग लायसेंस इंदौर का होने से एनआईए ने मुंबई और इंदौर पुलिस को अलर्ट किया था। इसका बाद इंदौर पुलिस की इंटिलिजेंस विंग सक्रिय हुई और चंदननगर स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी के फातमा अपाटमेंट पहुची। जहां पुलिस ने पहले सरफराज के माता-पिता को हिरासत में लिया और फिर सरफराज खुद रात में हाजिर हो गया। पुलिस ने उसके पास से उसका मोबाइल फोन, आईपेड़ जब्त कर लिया है। जिसकी जांच की जा रही है। पूछताछ में उसने चीन और हांगकांग जाना कबूल किया है। सरफाराज के हिरासत में लेकर गुप्त स्थान पर रखा गया है, जहां देर रात तक पूछताछ जारी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार आज सुबह एनटीएस मुंबई की टीम इंदौर पहुच गई है। जो आज उससे पूछताछ करेगी। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पूछताछ जारी है। अभी तक कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज नहीं मिला है। खजराना में उसकी मेडिकल दुकान और चंदननगर के फ्लेट से कुछ दस्तावेज मिले है, उसकी जांच की जा रही है।
इस संबंध में पूछताछ में सरफराज का कहना है कि उसने कोई आतंकी ट्रेनिंग नहीं ली है। उसे एक वकील ने दुश्मनी के चलते फंसाया है। फिलहाल पुलिस उसके माता-पिता, पत्नी और दो बच्चों से पूछताछ कर रही है। वहीं उसकी तीन तलाक शुदा पत्नियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उनसे भी पूछताछ की जाऐगी।

Exit mobile version