आजाद नगर थाना क्षेत्र में रैली से लौट रहे हिंदूवादी नेताओं को वर्ग विशेष के लोगों ने पीटा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में हिंदुवादी युवा संगठन से जुड़े युवकों के साथ पिटाई हो गई। घटना रविवार रात करीब 8.30 बजे की है। घटना के बाद सभी युवा आजाद नगर थाने पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही शहर के हिंदूवादी संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी आजाद नगर थाने पहुंचे। बताया जा रहा है कि हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता रैली से लौट रहे थे। तभी वर्ग विशेष के बदमाशों ने उन्हें रोककर मारपीट की और गाड़ियों में तोड़फोड़ की।

Exit mobile version