इंदौर पुलिस द्वारा लगातार ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वहीं पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को पकड़ा है जिससे पुलिस और भी कई मामलों में पूछताछ करने में जुटी है
दरअसल पूरा मामला इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस ने गांजे के साथ एक तस्कर को पकड़ा है और वह नशा करता है और नशा भेजता है वहीं वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी का नाम सागर है जोकि भाट मुल्ले का रहने वाला है और कल उसके बारे में पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी जिसके बाद बाल निकेतन स्कूल के पास नाले किनारे आरोपी को पकड़ा गया जिसकी तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है
