अम्बेडकरवादी संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा प्रर्दशन कर ज्ञापन सौंपा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भीम जन्मभूमि स्मारक परिसर के सामने डोम व मंच नहीं लगाने तथा स्मारक समिति सदस्यों की मनमानियों के खिलाफ सोमवार को आंबेडकर जन्मभूमि बचाओ आंदोलन के पदाधिकारियों ने प्रर्दशन कर ज्ञापन सौंपा,,,


आम्बेडकरवादी संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा जंगी प्रदर्शन कर कलेक्टर कार्यालय में माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम का ज्ञापन दिया गया,, बाबा भीमराव अंबेडकर जन्मभूमि बचाओं समिति के मुकुल वाघ ने बताया कि महू स्थित बाबा अंबेडकर जन्म भूमि पर काबिज समिति अपनी मनमानी कर रही है ,,,यहां किए जाने वाले अतिक्रमण और डोम को लेकर भी हमारा विरोध है आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती है और यहां लाखों लोग आते हैं इसे सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन को ज्ञापन दिया गया है,, साथ ही समता सैनिक दल को भी वहां काम नहीं करने दिया जा रहा है इसकी शिकायत की जा रही है,,

Exit mobile version