अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह सोलंकी ने होटल जलसा में पत्रकार वार्ता आयोजित कर पत्रकारों का सम्मान किया! मीडिया के सामने उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। राजेंद्र सिंह सोलंकी का कहना है कि वर्तमान राजनीति से हटकर वह विधानसभा की दावेदारी कर रहे हैं और उनका एक अलग ही विजन है। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सौदान सिंह यादव,कैलाश सक्सेना, एवं समस्त पत्रकारों का सम्मान किया गया।
