अप्राकृतिक संबंध बनाना चाहता था साफ्टवेयर इंजीनियर, पत्नी ने लिखवा दी एफआइआर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शादी के चार दिन बाद ही पत्नी संग कुकर्म किया, तबियत खराब होने पर मां को बताई घटना। खजराना थाना में पति द्वारा कुकर्म करने का मामला सामने आया है। 22 वर्षीय युवती ने साफ्टवेयर इंजीनियर पति पर अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इंजीनियर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

टीआइ दिनेश वर्मा के मुताबिक खिजराबाद कालोनी निवासी युवती की पिछले वर्ष 21 मई को ही महू निवासी युवक से शादी हुई थी। युवक आइटी कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर है। स्वजन के साथ थाने पहुंची युवती ने कहा 25 मई को पति उसके पास आया और शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जताई। आरोपित ने उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक कृत्य किया।

पीड़िता के मुताबिक आरोपित रोज ही इसी प्रकार से अप्राकृतिक संबंध बनाने लगा। कुछ दिनों बाद मायके आई तो उसकी तबियत खराब हो गई। शक होने पर मां ने पूछा तो युवती ने पूरा घटनाक्रम बताया। पति उसे लेने आया तो युवती ने शर्त रखी कि वह आइंदा उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य नहीं करेगा। इस पर इंजीनियर पति गुस्सा हुआ और चांटे मारकर चला गया। पीड़िता ने उसे समझाने का प्रयास भी किया लेकिन उसने ले जाने से ही मना कर दिया। शुक्रवार को पीड़िता थाने पहुंची और आरोपित पति पर केस दर्ज करवा दिया।

Exit mobile version