मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों को विकास कार्यों की समीक्षा का संभाग स्तरीय दायित्व दिया है। यह अधिकारी जिले और राज्य के बीच में सेतु का कार्य करेंगे। इंदौर संभाग का दायित्व अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव को मिला है अपर मुख्य सचिव तथा इंदौर संभाग के प्रभारी मलय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज यहां कलेक्टर कार्यालय में इंदौर संभाग में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव ने विभागवार विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की समीक्षा के लिये अब हर माह समीक्षा बैठक होगी अगले बैठक में मुख्यमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। हर माह एक बैठक वीसी के माध्यम से भी होगी। दुसरी बैठक के लिए मैदानी स्तर पर पहुंचकर भी समीक्षा की जायेगी
