इंदौर शहर में लगातार आत्महत्याओं के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर का अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सामने आया है जहां एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है
दरअसल पूरा मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है जहां आदित्य श्रीवास्तव नामक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है पुलिस ने बताया कि आदित्य की नौकरी छूट जाने के चलते वह काफी डिप्रेशन में रहता था वहीं आदित्य को कोई काम भी नहीं मिल रहा था जिसके चलते युवक ने यह कदम उठाया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है
