इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में फिर एक चोरी का मामला सामने आया है जहां कंस्ट्रक्शन साइट पर ही चोरी की वारदात हुई है फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है
मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है जहां जितेंद्र सोनी नामक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उनका मिस्टर नगर पर एक कंस्ट्रक्शन साइट चल रही है जहां पर बड़ी मात्रा में कंस्ट्रक्शन का माल रखा हुआ है जिसे कोई अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया है वहीं फरियादी द्वारा कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले कर्मचारियों पर शंका जाहिर की है फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू की है वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।
