अज्ञात कारणो के चलते दो अलग थाना क्षेत्रों मे युवको ने की आत्महत्या

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर में आत्महत्याओं का ग्राफ बढ़ते ही जा रहा है ऐसा ही मामला इंदौर के दो अलग अलग थाना क्षेत्र मे सामने आए हैं फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है

वही पहला मामला इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को सूचना मिली कि एक प्लेट में किराए से रहने वाले कपिल नामक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगा ली है युवक शेयर मार्केट कंपनी में काम करता था युवक के परिजन देवास में रहते हैं मृतक युवक दोस्त के साथ किराए के मकान में रहता था कपिल ने आत्महत्या क्योंकि इस मामले में पुलिस पता लगाने में जुटी है वहीं युवक के पास से किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है वही पुलिस ने युवक का मोबाइल जप्त कर लिया है पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है

वही दूसरा मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र का है जहां कल रात को हरदा का रहने वाला राजपूत कुंवर सिंह ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष है वहीं युवक खंडवा नाके पर कार शोरूम में मैनेजर के पद पर पदस्थ था फिलहाल परिजन आत्महत्या का कारण अज्ञात बता रहे हैं वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है वहीं युवक के पास से किसी प्रकार से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है

Exit mobile version