अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति ने बागड़ी के समर्थन में प्रेस वार्ता आयोजित की

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश में जिला और शहर कांग्रेस की नियुक्तियों के बाद इंदौर शहर अध्यक्ष के लिए अरविंद बागड़ी का नाम तय होने के बाद फैसला फिर होल्ड कर दिया गया है जिसके बाद अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति ने बागड़ी के समर्थन में प्रेस वार्ता आयोजित की।

अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति इंदौर के अध्यक्ष राजेश बंसल सहित तमाम पदाधिकारियों ने शहर के निजी होटल में प्रेस वार्ता कर बताया कि शहर के 120 संगठनों के प्रतिनिधि शीर्ष संस्था श्री अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति ने अपने पूर्व अध्यक्ष एवं दो बार पार्षद रहे अरविंद बागड़ी को शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर पहले नियुक्त करने और कुछ ही घंटे बाद उनकी नियुक्ति को होल्ड पर रख देने के निर्णय पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। बता दें कि इंदौर शहर कांग्रेस मैं पहले विनय बाकलीवाल अध्यक्ष थे जहां नई नियुक्ति में अरविंद बागड़ी का नाम तय हुआ था जिसके बाद कांग्रेस में गुटबाजी सामने आई और बाकलीवाल समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बागड़ी का पुतला दहन किया था। इन सब घटनाक्रम के बाद अरविंद बागड़ी का नाम पुनः होल्ड पर रख दिया गया है। जिसको लेकर बागड़ी के नाम पर पुनर्विचार करने को लेकर अग्रवाल समाज के लोगों ने मीडिया के सामने बागड़ी के समर्थन में अपनी बात रखी है।

Exit mobile version