अखिल भारतीय रामचरितमानस पर आधारित पांच दिवसीय मानस सम्मेलन का भव्य आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अखिल भारतीय रामचरितमानस पर आधारित पांच दिवसीय मानस सम्मेलन का भव्य आयोजन प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी होने जा रहा है। चतुर्भुज श्री राम मंदिर मांडव के श्री श्री 1008 महंत राम नारायण दास महाराज की 27 वीं पुण्य स्मृति में अखिल भारतीय मानस मंच पर रामचरितमानस सम्मेलन का आयोजन 17 से 21 दिसंबर से ग्राम देदला धाम गांव में होने जा रहा है। महामंडलेश्वर डा. नृसिंह दास महाराज के सानिध्य और निर्देशन में होने वाले श्री मानस सम्मेलन का यह द्वितीय वर्ष है जब ग्राम देदला धाम में होने जा रहा है। इसके पूर्व यह आयोजन मांडव में होता आया है। प्रतिष्ठित अखिल भारतीय श्री मानस सम्मेलन महोत्सव देदला धाम में विशेष रूप से देशभर से अनेक महामंडलेश्वर और संत समाज भी सहभागिता करने के लिए आने वाले हैं। तोरण द्वार का भी लोकार्पण भी देशभर से आने वाले महामंडलेश्वर और संतो के आतिथ्य में 17 दिसंबर को होगा

Exit mobile version