एक बार पुनः सोमवार 30/ 01/2023 को करीब सुबह 6:00 बजे के करीब अंगदान के लिए एक साथ विशेष जुपिटर हॉस्पिटल से चोइथराम हॉस्पिटल,बॉम्बे हॉस्पिटल और इंदौर एयरपोर्ट ( हॉस्पिटल पूना के लिए) के लिए 48वां ग्रीन काॅरिडोर बनने की संभावना है । जिसकी समय की अधिकृत सूचना शीघ्र ही जारी की जाएगी! पुणे जाने वाले ह्रदय के लिए चार्टर एयरक्राफ्ट रात को ही इंदौर पहुंचने वाला है!
उल्लेखनीय है कि इंदौर संभाग आयुक्त एवं इंदौर सोसायटी फॉर ऑर्गन डोनेशन के अध्यक्ष डॉ पवन कुमार शर्मा एवं मेडिकल कॉलेज डीन एवं इंदौर सोसायटी फॉर ऑर्गन डोनेशन के सचिव डॉ संजय दीक्षित की अगुवाई में अंगदान के कार्य में विशेष तेजी आई है इस वर्ष के प्रथम माह जनवरी का यह तीसरा ग्रीन कॉरिडोर का अवसर है! इस माह में इसके पूर्व श्रीमती विनीता जी खजांची एवं श्री चंद्र भूषण सिंह के अंगदान हो चुके हैं! इस माह में अभी तक 70 आंख दान (140 कार्निया) 10 त्वचा और 3 देहदान इंदौर में हो चुके हैं!
उज्जैन शुभम पैलेस निवासी आलू प्याज व्यवसायी श्री प्रदीप आसवानी 34वर्ष को शुक्रवार दिनांक 20 जनवरी के मध्य रात सड़क दुर्घटना के उपरांत उपचार हेतु उज्जैन संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था परंतु जटिल स्थिति को देखते हुए मुस्कान ग्रुप की सहायता से रात को ही पेशेंट को इंदौर जुपिटर विशेष हॉस्पिटल में स्थानांतरण कराया गया था।उपचार दौरान न्यूरोसर्जन डॉ वसंत डाक वाले एवं डायरेक्टर मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ सी एस पंडित एवं सीनियर इंटेंसिविस्ट डॉ भाविक शाह द्वारा परिवार को संभावित ब्रेन डेथ के लक्षण की जानकारी दी गई। हॉस्पिटल के ऑर्गन ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर श्री संदीप आर्य एवं दीपा सिंह के द्वारा समन्वय सेवा प्रदान की गई!
मुस्कान ग्रुप के सेवादार एवं इंदौर सोसायटी फॉर ऑर्गन डोनेशन के काउंसलर टीम द्वारा परिवार को अंगदान के लिए विनती की गई!
ईश्वर की अनंत कृपा, परिवार के मानव कल्याण के भाव एवं अंगदान की जागृति के चलते आसवानी परिवार से दिवंगत की माताजी श्रीमती कविता जी,बहन श्रीमती मनीषा रंगलानी एवं छोटे भाई श्री चिराग जी आसवानी द्वारा अंगदान हेतु स्वीकृति प्रदान की!
पारिवारिक स्वीकृति के उपरांत 4 डॉक्टरों के पैनल द्वारा प्रथम ब्रेन स्टेम डेथ परीक्षण 28 जनवरी को रात्रि 11:55 पर किया गया एवं विधान अनुसार द्वितीय ब्रेन स्टेम डेथ परीक्षण आज रविवार शाम 6:15 पर संपन्न हुआ!
अंगो का आवंटन वरीयता सूची के अनुसार लिवर विशेष जुपिटर हॉस्पिटल एक किडनी चोईथराम हॉस्पिटल,दूसरी किडनी बॉम्बे हॉस्पिटल,एवं ह्वदय हॉस्पिटल पुणे को उनके वरीयता क्रम के आधार पर किया गया है!
राष्ट्रीय अंग एवं टिशू प्रत्यारोपण संस्था के अधिनियम अनुसार अंगों के आवंटन का कार्य एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डिन डॉ संजय दीक्षित, नोडल ऑफिसर डॉ मनीष पुरोहित,श्री शुभम वर्मा एवं श्रीमती निधि शर्मा द्वारा रविवारीय अवकाश के उपरांत भी संजीदगी पूर्वक पूर्ण किया गया! इंदौर शहर के सांसद माननीय श्री शंकर जी लालवानी भी कार्य के दौरान सतत मॉनिटरिंग कर रहे है!
मुस्कान ग्रुप के सेवादार जीतू बगानी,संदीपन आर्य,श्रीमती मोनीषा बगानी,राजेंद्र मखीजा, तरुण रोचवानी,लकी खत्री एवं लोकेश बगानी परिवार, चिकित्सा दल एवं प्रशासन के साथ समन्वय बनाए हुए थे!
संभाग आयुक्त श्री डॉ पवन शर्मा अध्यक्ष इंदौर सोसाइटी फॉर ऑर्गन डोनेशन एवं सचिव डॉ संजय दीक्षित (डीन महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज) की अगुवाई में इन्दौर का नाम से एक बार फिर अंगदान का साक्षी बनने को है।
आसवानी परिवार की हार्ट, लिवर किडनी एवं नेत्रदान हेतु स्वीकृति प्राप्त हुई थी! इंदौर सोसायटी फॉर ऑर्गन डोनेशन द्वारा हार्ट लिए राष्ट्रीय स्तर पर नोटों (दिल्ली) और रोटो (मुंबई) की सहायता से अलर्ट जारी किया गया था!
