होली पर बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने खेली क्रिकेट,बेटे आकाश की बाल पर लगाए चौके-छक्के

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी अपने बल्लेबाज विधायक पुत्र की तरह अपने हाथ में उस समय क्रिकेट का बल्ला उठा लिया जब वे होली के मौके पर अपने निवास की गली में मोहल्ले के लोगों के साथ गली क्रिकेट खेल रहे थे।

कैलाश विजयवर्गीय आज भी अपने विधायक बेटे पर भारी पड़ते है। ये उन्होंने फिर साबित कर दिया, जब उन्होंने बेटे आकाश की बाल पर चौके छक्के जड़े दिए।

दरसल होली के मौके पर विजयवर्गीय अपने निवास की गली में मोहल्ले के लोगों के साथ गली क्रिकेट खेल रहे थे।

विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय की गेंद पर उन्होंने जम कर चौके छक्के लगाए तो पिता की गेंद पर पुत्र आकाश ने भी जमकर बल्लेबाजी की।

- Advertisement -

इस अवसर पर उन्होंने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली का त्योहार मिलन का त्यौहार है। ये भूल चूक और माफी मांगने का त्यौहार है ये नए सिरे से संबंध स्थापित करने का त्योहार है।

Exit mobile version