होली (धुलेंडी), रंगपंचमी पर बंद रहेगी मदिरा दुकानें कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने घोषित किया शुष्क दिवस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर जिले में होली (धुलेंडी) के दिन 8 मार्च को तथा रंगपंचमी के अवसर पर 12 मार्च को देशी एवं विदेशी मदिरा की सभी दुकानें बंद रहेगी। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने उक्त दिवस को दोपहर 3 बजे तक शुष्क दिवस घोषित किया है।

शुष्क दिवस के दौरान देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर विक्रय की दुकानें, मदिरा विक्रय से संबंधित अन्य केंद्रों, एम्बी वाइन आउटलेट एवं अन्य समस्त मदिरा केंद्रों को बंद रखे जाने के आदेश दिए गए हैं। शुष्क अवधि के दौरान मदिरा के क्रय-विक्रय, संग्रहण, परिवहन को प्रतिबंधित किया गया है।

Exit mobile version