होलकर कालेज में निर्माणाधीन बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से गिरा सिविल इंजीनियर, मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के होलकर साइंस कालेज में चल रहा है नई बिल्डिंग का काम, भंवरकुआं थाना पुलिस मामले की कर रही है जांच।
इंदौर के होलकर कालेज में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणधीन बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से गिरने से सिविल इंजीनियर की मौत हो गई। भंवरकुआं थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।

बताया जाता है कि होलकर कालेज परिसर में नई बिल्डिंग का काम चल रहा है। यहां सिविल इंजीनियर मनीष झरने साइड की देखरेख कर रहे हैं। वे तीसरी मंजिल पर काम देख रहे थे, इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ा और वे नीचे आ गिरे। साथी लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

होलकर कालेज के प्रिंसिपल भी पहुंचे
हादसे की जानकारी मिलने के बाद होलकर कालेज के प्रिंसिपल सुरेश सिलावट भी मौके पर पहुंचे। उधर, भंवरकुआं पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि होलकर कालेज परिसर में नई बिल्डिंग बन रही है, जहां काम के दौरान हादसा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Exit mobile version