होम ट्यूटर से चेन लूटी, शोर करने पर गला दबाया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


एरोड्रम थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बदमाश ने होम ट्यूटर से सोने की चेन लूट ली। ट्यूटर ने शोर कर लोगों को बुलाया तो आरोपित ने गला दबा दिया। चेन तोड़ने के दौरान ट्यूटर घायल भी हुई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
एसआइ कल्पना चौहान के मुताबिक, हाईलिंक कालोनी निवासी रुचि सुरेश गुप्ता संगम नगर से घर की तरफ आ रही थी। मोड़ पर गड्डा खुदा होने से रुचि की गाड़ी रुक गई। सामने से आटो रिक्शा वाला भी आ गया। पहले से खड़ा युवक आया और गुत्थमगुत्था हो रहे वाहनों को रास्ता दिखाने लगा। बहाने से वह रुचि के समीप आया और सोने की चेन झपट ली। रुचि का गला भी दबाया। हालांकि लोगों ने पीछाकर आरोपित को पकड़ लिया। उसकी पहचान सन्नाटा उर्फ सुमित उर्फ प्रदीप के रुप में हुई है। सन्नाटा पर 14 आपराधिक मुकदमें दर्ज है।

Exit mobile version