हीरा नगर थाना क्षेत्र में युवक की ट्रेन की चपेट मे आने से मौत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की ट्रेन से कटने के कारण मौत हो गई वहीं जैसे ही पूरे मामले की सूचना पुलिस को लगी पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है तो वहीं मृतक के परिजन कई तरह की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।

पूरा मामला इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में मौजूद ईडन गार्डन के वहा का है ईडन गार्डन के वहां पर पुलिस को यह सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति की ट्रेन से कटने के कारण मौत हो गई हीरानगर पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल पहुंचाया तो वही लाश की शिनाख्त की इसी दौरान पुलिस को लाश के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ और उस फोन पर जब संबंधित परिजनों को फोन लगाया तो लाश की पहचान सतीश मालवीय नामक एक व्यक्ति से हुई जो कि अरविंदो हॉस्पिटल में वार्ड बॉय के पद पर पदस्थ था और रोजाना की तरह हॉस्पिटल में ड्यूटी के लिए पहुंचा था लेकिन अचानक अपने सुपरवाइजर को घर जल्दी जाने का कहकर हॉस्पिटल से निकल गया लेकिन उसके कुछ ही देर बाद हीरानगर पुलिस को पूरे मामले की सूचना मिली और हीरानगर पुलिस ने संबंधित लोगों को फोन कर पूरे मामले की सूचना दी वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि जिस जगह पर उसकी लाश मिली और जहां पर यह पूरा घटनाक्रम हुआ वह घर के विपरीत दिशा में है और वह वहां क्यो गया इसके बारे में उन्होंने किसी तरह की कोई जानकारी नही है, और घर पर भी किस तरह का कोई विवाद नहीं हुआ था जिससे वह आत्महत्या जैसा कदम उठाये, फ़िलहाल परिजन कई तरह की आशंका व्यक्त कर रहे हैं तो वही पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

Exit mobile version