हींग लगी न फिटकरी… कार्रवाई भी चोखी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए तमाम प्रयोग अफसर करते रहे हैं लेकिन उससे नियम तोड़ने वालों की सेहत पर खास फर्क नजर नहीं आया। लेकिन आयुक्त प्रणाली लागू होने के बाद यातायात की कमान संभाल रहे अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात महेशचंद जैन की तरकीब से नियम तोड़ने वाले वाहन चालक संभलकर वाहन चला रहे हैं। जैन ने पहले अमानक नंबर प्लेट, साइलेंसर को मोडिफाई करवाकर तेज आवाज निकालने वाले वाहन चालकों के साथ ही स्टंट करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान शुरू किया। इसी दौरान हेल्प लाइन नंबर जारी कर लोगों से ऐसे वाहन चालकों के वीडियो मांग लिए। फिर क्या था शहर भर से आम लोग ऐसे वाहन चालकों के वीडियो पुलिस को भेजने लगे। ट्रैफिक विभाग में वीडियो फोटो देखने के लिए बकायदा टीम बना दी गई। नियम विरुद्ध वाहन चलाने वाले दर्जनों वाहन मालिकों के घर वीडियो देखकर पुलिस पहुंची और जुर्माना वसूला। रविवार को एक स्कूल बस का वीडियो जारी हुआ तो लोगों ने उसकी तुलना डीपीएस स्कूल हादसे से कर दी। जैन ने तुरंत अमले को सक्रिय कर दिया।

Exit mobile version