हिंदू नाम से शादी का झांसा दिया फिर ब्लैकमेल कर करता रहा दुष्कर्म

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

बेटमा में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। जिसमें आरोपित ने खुद को हिंदू बताकर पहले युवती से प्रेम संबंध बनाए। इसके बाद शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। युवती के अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। अचानक युवती को युवक की पहचान पता चली तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मतांतरण का दबाव बनाने लगा। पुलिस ने आरोपित मुसाहब पुत्र इषुमिया हवारी निवासी ठाणे के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपित अभी फरार है।

जानकारी के अनुसार युवती रश्मि (परिवर्तित नाम) (24) मूल निवासी छत्तीसगढ़ जशपुर जिले की रहने वाली है। वह पिछले सात माह से बेटमा थानांतर्गत कालीबिल्लौद क्षेत्र में किराए से रहती थी। रश्मि ने पुलिस को बताया कि वह 2019 में मुंबई में रह कर एक निजी कंपनी में काम करती थी।

वहां उसकी पहचान मुसाहब से हुई। जिसने अपना नाम अनिल बताया था। बातचीत के बाद हमारा प्रेम संबंध हो गया था। इसके बाद मुसाहब ने 2022 में मुझे अपने घर बुलाया और शादी का झांसा देकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मुसाहब का ट्रांसफर पीथमपुर में हो गया और कहा कि तू भी पीथमपुर आ जा मैं तुझसे शादी कर लूंगा। नहीं आई तो अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर दूंगा।

युवती डर के कारण कालीबिल्लौद आकर रहने लगी। यहां भी मुसाहब युवती के साथ दुष्कर्म करने लगा मना करने पर चाकू अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म करता रहा। युवती को एक दिन मुसाहब का आधार कार्ड दिखा जिसमें उसकी सच्चाई पता चली। युवती ने पूछा तो मुझ पर मतांतरण का दबाव बनाया। युवती ने निकाह करने का कहा तो युवक ने मारपीट की।

- Advertisement -

इसके बाद युवती ने अपने परिवार को पूरी जानकारी दी और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में हिंदू जागरण मंच ने युवती का सहयोग किया।

Exit mobile version