- खड़े ट्रक में घुसने से चारों गंभीर रूप से जख्मी हो गए
तेजाजी नगर इलाके में बुधवार दोपहर हुए सड़क हादसे में 14 साल के मासूम बालक की मौत हो गई। हादसे में दंपती और किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। पता चला है कि ये लोग बाइक समेत एक खड़े ट्रक के पीछे घुस गए थे।
तेजाजी नगर टीआई आरडी कानवा के अनुसार मृत बच्चे का नाम लक्की पिता गोविंद (14) है। जबकि घायलों में कन्हैयालाल पिता महेश मसोरे (28), उनकी पत्नी मनीषा (24) और परिवार की शिया पिता गोविंद (17) है। सभी देवास नागर लसूड़िया इलाके में रहने वाले बताए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी एक बाइक पर जा रहे थे। खड़े ट्रक में घुसने से चारों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी को एमवायएच पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान लक्की ने दम तोड़ दिया। कन्हैया और मनीषा की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने रालामंडल में ट्रक जब्त कर लिया है।
