शादीशुदा महिला ने आरोपित को मोबाइल सुधारने के लिए दिया था, जब महिला मोबाइल लेने दुकान गई तो आरोपित उसे बहाने से कमरे पर ले गया और दुष्कर्म किया।
हीरानगर थाना पुलिस ने मोबाइल दुकान संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपित पर शादीशुदा महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला बड़े अस्पताल में हाउस कीपिंग असिस्टेंट मैनेजर है।
टीआइ पीएल शर्मा के मुताबिक, महिला ने गौरीनगर स्थित दुकान पर फोन सुधारने के लिए दिया था। बुधवार को वह फोन लेने गई तो आरोपित सुनील चौहान उसे स्कीम-136 में ले गया। यहां उसने महिला के साथ जबरदस्ती की। पुलिस ने गुरुवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
