हवा बंगला रोड पर बालिका वधू ब्यूटी स्टूडियों एवं एकेडमी और कॉस्मेटिक का शुभारंभ,

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बुधवार को चंद्रयान के सफल लैंडिंग के साथ ही हवा बंगला रोड पर बालिका वधू ब्यूटी स्टूडियों एवं एकेडमी और कॉस्मेटिक का शुभारंभ किया गया है। जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य जी की प्रेरणा से उमंग नशा मुक्ति केंद्र द्वारा प्रारंभ इस स्टूडियो में कॉस्मेटिक, क्लॉथ, शूज, मोबाईल टैटू मेंहदी मेकअप किट, स्टूडियो सभी एक छत के नीचे उपलब्ध होगा। स्टूडियो की संचालिका कु.समृद्धि शर्मा ने बताया कि इस क्षेत्र में यह एक मात्र ऐसा स्टूडियो जहां ब्राइडल मेकअप की संपूर्ण किट, श्रृंगार से जुडे उपकरण ग्राहकों के लिए उपलब्ध है साथ ही यहां रोजगारोन्मुखी ट्रेनिग भी दी जाएगी। स्टूडियो के प’.अजय शर्मा ने बताया कि प्रसिद्ध राम कथा वाचक पद्मविभूषित जगतगुरू श्री रामभद्राचार्य जी की प्रेरणा से पूर्व में उमंग नशा मुक्ति केंद्र सफलता पूर्वक संचालित किया जा रहा है इसी कडी में अब स्टूडियो प्रारम्भ किया गया है। इस मौके पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या प्रभु प्रसाद ग्रहण समारोह आयोजित किया गया आयोजन में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत श्रीमती राधा अजय शर्मा द्वारा किया गया जय बालाजी महाराज

Exit mobile version