हरिहर आश्रम द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ नवमी तिथि पर कन्याओं का पाद पूजन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

श्री हरिहर आश्रम द्वारा बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओं संकल्प के तहत क्षेत्र के गरबा पाण्डालों में 9 दिनों तक मां जगदम्बे की आराधना करने वाली छोटी-छोटी बालिकाओं का 9 दिवसीय कन्या पाद-पूजन पण्डितों एवं विद्वानों की उपस्थिति में विधि-विधान के साथ व्रंदावन कालोनी स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर में आयोजित किया जा रहा है । आयोजक निखिल सोनी ने बताया की हरिहर आश्रम धार्मिक आयोजनों में सदैव अग्रसर रहता है इसी श्रंखला में आश्रम द्वारा पिछले 8 वर्षो से कन्या पाद पूजन का आयोजन किया जा रहा है इस वर्ष भी 9 दिवसीय कन्यापाद पूजन का भव्य आयोजन पूर्ण विधि विधान से श्री हरिहर आश्रम पर संपन्न हो रहा है हमारे द्वारा क्षेत्र के आसपास की लगभग 650 कन्याओं का रजिस्ट्रेशन किया गया है हम सभी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटियों की सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर दृढ़ संकल्पित है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संकल्प को लेकर बाबा बाल हनुमान सेवा समिति द्वारा 9 दिवसीय मा कन्या पूजन पर आज नवमी तिथि पर 1111 कन्याओं का कन्या पाद पूजन व कन्या भोज एवं भजन गायिका गोरी अग्रवाल द्वारा नवमी दिवस भजनों की प्रस्तुति दी गई व
कन्याओं का पाद पूजन कर आशीर्वाद लिया कन्या पूजन में विशेष रूप से
आकाश विजयवर्गीय विधायक क्षेत्र क्रमांक 3, वरिष्ठ पत्रकार सूरज उपाध्याय
गंगा पांडे भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गुरु महाराज नितिन मतकर श्री गुरुवर नरेंद्र नाथ रघु यादव नगर अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, नितेश सिंह चौहान भाजपा युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी राकेश कुमावत पार्षद पराग कोशल , भारत रघुवंशी , संध्या यादव , योगेश मेहता विनोद साहू गोविंद पवार मुकेश खाटवा गब्बर खाटवा राजू मालवीय चंदन मानवत संदीप रघुवंशी चंदन बेस मोहन बाजपेई बबली नरवर बड़ी संख्या में उपस्थित भक्ति गणों ने कन्या पूजन में हिस्सा लिया

Exit mobile version