हरिहर आश्रम द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तमी तिथि पर कन्याओं का पाद पूजन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

श्री हरिहर आश्रम द्वारा बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओं संकल्प के तहत क्षेत्र के गरबा पाण्डालों में 9 दिनों तक मां जगदम्बे की आराधना करने वाली छोटी-छोटी बालिकाओं का 9 दिवसीय कन्या पाद-पूजन पण्डितों एवं विद्वानों की उपस्थिति में विधि-विधान के साथ व्रंदावन कालोनी स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर में आयोजित किया जा रहा है ।

आयोजक निखिल सोनी ने बताया की हरिहर आश्रम धार्मिक आयोजनों में सदैव अग्रसर रहता है इसी श्रंखला में आश्रम द्वारा पिछले 8 वर्षो से कन्या पाद पूजन का आयोजन किया जा रहा है इस वर्ष भी 9 दिवसीय कन्यापाद पूजन का भव्य आयोजन पूर्ण विधि विधान से श्री हरिहर आश्रम पर संपन्न हो रहा है हमारे द्वारा क्षेत्र के आसपास की लगभग 650 कन्याओं का रजिस्ट्रेशन किया गया है हम सभी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटियों की सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर दृढ़ संकल्पित है। इस अवसर पर बच्चियों का पाद- पूजन कर चुनरी भेट की जा रही है । साथ ही भव्य कन्या भोजन का भी आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है ।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संकल्प को लेकर बाबा बाल हनुमान सेवा समिति द्वारा 9 दिवसीय कन्या भोज कन्या पद पूजन सप्तमी तिथि मां कालरात्रि दिवस पर
परम आदरणीय गुरुदेव नितिन जी मतकर, भारत एक्सप्रेस समूह के समूह संपादक सुदेश तिवारी भाजपा नेता रोहित खंडेलवाल,भाजपा नेता मोहन ठाकुर, समाजसेवी वीरेंद्र गुप्ता, उद्योगपति यशवंत सोनी,
भाजपा नेता विशु यादव, समाजसेवी अंकित महाजन, समाजसेवी शुभम जैन,
युवा उद्योगपति श्रेयांश मेहता,
भाजपा पिछड़ा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष प्रकाश राठौड़, पार्षद राहुल जायसवाल, पार्षद राधा वल्लभ डाबी, भाजपा नेता नितेश सिंह चौहान, हिंदू वादी नेता सत्या शांन्ते, भाजपा नेता विजय बीजवा, पूर्व मंडल अध्यक्ष लखन अकोदिया, गब्बर खटवा, लखन पवार शाहिद बड़ी संख्या में भक्तगणों ने उपस्थित होकर कन्या पाद पूजन कर कन्याओं का आशीर्वाद दिया

Exit mobile version