हरिहर आश्रम द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ तृतीय दिवस कन्याओं का पाद पूजन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर । श्री हरिहर आश्रम द्वारा बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओं संकल्प के तहत क्षेत्र के गरबा पाण्डालों में 9 दिनों तक मां जगदम्बे की आराधना करने वाली छोटी-छोटी बालिकाओं का 9 दिवसीय कन्या पाद-पूजन पण्डितों एवं विद्वानों की उपस्थिति में विधि-विधान के साथ व्रंदावन कालोनी स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर में आयोजित किया जा रहा है ।

आयोजक निखिल सोनी ने बताया की हरिहर आश्रम धार्मिक आयोजनों में सदैव अग्रसर रहता है इसी श्रंखला में आश्रम द्वारा पिछले 8 वर्षो से कन्या पाद पूजन का आयोजन किया जा रहा है इस वर्ष भी 9 दिवसीय कन्यापाद पूजन का भव्य आयोजन पूर्ण विधि विधान से श्री हरिहर आश्रम पर संपन्न हो रहा है हमारे द्वारा क्षेत्र के आसपास की लगभग 650 कन्याओं का रजिस्ट्रेशन किया गया है हम सभी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटियों की सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर दृढ़ संकल्पित है। इस अवसर पर बच्चियों का पाद- पूजन कर चुनरी भेट की जा रही है । साथ ही भव्य कन्या भोजन का भी आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है ।

आज नवरात्रि के तृतीय तिथि मां चंद्रघंटा दिवस पर श्री काली पुत्र कालीचरन महाराज, भाजपा नेता अखिलेश शाह, वार्ड संयोजक चंदन मानवत , भाजपा नेता धर्मेंद्र परिहार , भाजपा नेता आलोक वाजपेई उद्योगपति अजय सोनी, समाजसेवी बबलू खींची, युवा नेता रचित यादव गब्बर खटवा सहित बड़ी संख्या में भक्तगणों ने उपस्थित होकर कन्या पाद पूजन कर कन्याओं का आशीर्वाद लिया

Exit mobile version