हनी ट्रैप मामले मे आरोपी महिला के पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर में हनी ट्रैप मामले मे आरोपी महिला के पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी महिला पहले से ही सालखो पीछे है बताया जा रहा है की ब्लैकमेलिंग के रूपयो को महिला अपने पति के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करती थी तमाम सबूत और साक्ष के आधार पर पुलिस ने बीती रात को पति की गिरफ्तारी की है….।

दरअसल मामला यह है कि लसूडिया थाना क्षेत्र में रहने वाले कारोबारी को प्रेम के जाल में फंसने वाली महिला द्वारा लाखों रुपए से ब्लैकमेलिंग कर रुपए एठ लिए गए पूरे मामले में पुलिस ने कई कार्यवाहियां की गई है पहले महिला ने कारोबारी को प्रेम जाल में फसाया और फिर एक अलग मकान में रहने की बात कही जिसके बाद कारोबारी ने 1 करोड़ से अधिक की कीमत का मकान खरीद कर उक्त महिला को रहने के लिए दिया इसके बाद महिला ने बताया था कि वह तलाकशुदा है जबकि फर्जी तरीके से महिला ने कुटुंबना न्यायालय में कई शपथ पत्र भी पेश किए थे जब व्यापारी को महिला की चालकों का पता चला तो कारोबारी ने महिला से दूरी बनाई थी और उसके बाद महिला ने पूरे मामले में कारोबारी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण भी दर्ज कराया था जेल से छूटने के बाद कारोबारी ने तमाम सबूत इकट्ठा किया और फिर पूरा मामले में पुलिस अधिकारियों को शिकायत की थी साक्षी और सबूत के आधार पर पुलिस ने महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जेल की सलाखों के पीछे कर दिया था जांच आगे बढ़ते हुए हनी ट्रैप को अंजाम देने वाली महिला के बैंक अकाउंट की जानकारी निकाली गई तो पता चला कि महिला अपने ब्लैकमेलिंग के रूपों को स्वयं के पति के बैंक अकाउंट में हस्तांतरित कर देती थी इस पूरे सबूतों के आधार पर पुलिस द्वारा बीती रात को हानि ट्रैप की घटना को अंजाम देने वाली महिला के पति को भी गिरफ्तार किया गया है और उससे भी पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है….।

Exit mobile version