हथियार की नोक पर मोबाइल लूट की वारदात को दिया अंजाम तीन बदमाश पुलिस की गिरफ्त में

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा हथियार की नोक पर i phone छीन कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशो सहित खरीदार दुकानदार को किया गिरफ़्तार एक अन्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस। पकड़े गए आरोपी से दो पहिया वाहन और मोबाइल फोन किया बरामद ।

दरअसल मामला राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के लॉ कॉलेज के सामने से फरियादी मोहित जैन अपने घर जा रहे थें जहाँ बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोहित का रास्ता रोक औऱ हथियार की नोक पर मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जहाँ पुलिस ने तीनों बदमाशो की पहचान कर आरोपी अजय उर्फ अज्जू,प्रिंस औऱ इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। जहाँ आरोपी द्वारा फोन को मोबाइल दुकान दार इमरान को बेच दिया था।वहीँ शुभम नामक आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी नशे के लिए लूट की वारदात को अंजाम देते है। फ़िलहाल आरोपियों से अन्य वारदातों के मामले में पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version