हजरत दावल शाह वली सरकार के 3 दिनी उर्स की आज से शुरुआत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

हजरत दावल शाह वली सरकार के 3 दिनी उर्स की आज से शुरुआत हो चुकी है 17 वा उर्स बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है जहा उर्स के पहले दिन बड़ी धूमधाम से सिरपुर बाग गांव से चादर बैंड बाजे से निकाली गई यह चादर दावल सांह वली सरकार मजार पर पहुंची जहां सरपंच हाजी सौराब पटेल सादिक पटेल और पूर्व नेता प्रतिपक्ष छोटू शुक्ला चादर पेश होने के दौरान शामिल हुए जहां सैकड़ों की संख्या में उर्स के पहले दिन के मौके पर महिलाएं पुरुष बच्चे परिवार के साथ पहुंचे थे चादर पेश होने के बाद जोरदार आतिशबाजी भी की गई थी जहां आसमां में भी एक रंगीन सा खूबसूरत नजारा दिखाई दिया तो वही इस मौके पर अमन चैन भाई चारे की दुआ भी की गई

17 वा उर्स दावल शाह वली सरकार का बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है जहां शुक्रवार और शनिवार को उर्स के मौके पर रात्रि में देश के मशहूर कव्वाल भी पहुचेंगे दो दीनी कव्वाली का भी आयोजक शौराब पटेल ने आयोजन रखा है इस उर्स कमेटी के अध्यक्ष और सरपंच सोराब पटेल ने बताया कि हर वर्ष बाबा दावल साह वली सरकार का उर्स बड़ी धूमधाम से मनाया जाता आ रहा है यह हिंदू-मुस्लिम बड़ी संख्या में लोग अपनी मन्नते लेकर पहुंचेते हैं जिनकी मन्नते भी पूरी होती है और देश में एक मिसाल भी भाईचारे अमन की दी जाती है वही पूर्व नेता प्रतिपक्ष छोटू शुक्ला ने कहा कि हर वर्ष वह उर्स में इस मौके पर बाबा की दरगाह में चादर पेश करने के दौरान पहुंचते हैं तो उर्स कमेटी के सदर सादिक पटेल ने भी सभी शहर वासियों को उर्स के मौके पर मुबारकबाद भी दी

Exit mobile version