-स्व माधवराव सिंधिया की आज जन्म जयंती के अवसर पर आज बंगाली चौराहे स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी मोघे,महापौर पुष्यमित्र भार्गव,नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे सहित भाजपा के कार्यकर्ता पहुंचे जहां स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके किए गए कार्यों को याद किया ।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी मोघे ने माधवराव सिंधिया ने राजनीति के जीवन की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओ को जानकारी दी, उन्होंने कहा कि स्व माधवराव सिंधिया बहुत संवेदनशील व्यक्ति थे, और इसलिए वह हर व्यक्ति की चिंता कैसे हो सरकार का लाभ उस व्यक्ति को कैसे हो इसके बारे में जीवन पर्यंत माधवराव सिंधिया ने चिंता की,, उनके पूरे राजनीतिक जीवन के में किसी भी प्रकार का आरोप पक्ष विपक्ष ने साहस नहीं किया है,,साथ ही उनकी विशेषता थी कि जिस मंत्रालय में या विभाग में रहे उस विभाग को कैसे अच्छा से अच्छा और विकासशील बनाया जा सकता है उन्होंने इसका देश में उदाहरण पेश किया। राजनीतिक पारदर्शिता का का जो आदर्श उन्होंने स्थापित किया है वह आज सभी के लिए प्रेरणा बनी रही है।
स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के जन्मदिन के अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव भार्गव ने कहा कि राजनीति के प्रेरणा पुरुष जिन्होंने स्वयं के जीवन से राजनीतिक संदेश दिया और सदैव अच्छी बातों को आगे बढ़ाने का कार्य किया है साथ ही भारतीय राजनीति को स्वर्गीय माधवराव सिंधिया ने नई दिशा देने का कार्य किया है आज उनकी जन्म जयंती है जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे तमाम पार्षद कार्यकर्ताओ ने उनकी जन्म जयंती पर उनके किए गए कार्यों को याद ।
