इंदौर गांधी नगर में एक युवक की स्विमिंग पूल में डूबने मौत हो गई। युवक अपने मामा और परिवार के बच्चों के साथ गर्मी की छुट्टी बनाने के लिए स्वामिंग पूल में नहाने गया था। तभी डूबने से उसकी मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है।
इंदौर गांधी नगर क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर निवासी सक्षम चौहान उम्र 15 साल की डूबने से मौत हो गई है। परिजनों और पुलिस के मुताबिक मृतक अपने मामा और परिवार के बच्चों के साथ मनाली फॉर्म पर गर्मी की छुट्टी बनाने गया था, इस दौरान मृतक स्विमिंग पूल कि गहरे पानी में चले गया जिसके कारण उसकी डूबने से मौत हो गई, फिलहाल मौत की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया है वहीं मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।
