श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के युवा संगठन के बैनर तले श्री अजमीढ़ जी महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोमवार को दर्शन परिणय पैलेस में मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा अजमीढ़ महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। यहां पर श्री श्री 1008 अजमीढ़ महाराज का भव्य दरबार सजाकर 56 भोग लगाया गया सभी समाज जनों ने सामूहिक रूप से आरती की। इस दौरान समाज के वरिष्ठ, सक्रिय कार्यकर्ता, आमंत्रित अतिथि, पत्रकारों का स्वागत सम्मान किया गया। उक्त आयोजन में समाज की प्रतिभा, महिला पुरुष बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुये थें। वरिष्ठ समाजसेवियों एवं स्थानीय समाज के अध्यक्ष संतोष सोनी, समाज के युवा संगठन के अध्यक्ष विक्की सोनी, आयुष अशोक सोनी द्वारा समाज के गुरू अजमीढ़ महाराज की जीवनी पर विस्तार से चर्चा कर उनके बारे में समाज को संबोधित किया गया।
