स्वच्छता के लिए ग्रेसीम ने चलाया सफाई का विशेष अभियान

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर। एक तरफ इंदौर में प्रवासी सम्मेलन और इंवेस्टर समीट की धूम मची हुई है वही दूसरी ओर सफाई से जुड़े एक विशेष अभियान की शुरूआत शहर में हुई। ग्रेसीम इण्डस्ट्रीज लि. केमिकल डिविजन के सेन्ट्रल हेड प्रमोद कुमार पति ने बताया कि, ग्रेसीम ने देश-विदेश में आठ स्थानों पर केमिकल उत्पादन प्रारंभ किया है जिसका उद्देश्य प्रभावी तरीके से गंदगी को जड़ से समाप्त करना है। ग्रेसीम ने स्वच्छता अभियान के तहत दो टेंकर केमिकल से शहर के कई इलाकों में छिड़काव किया। इंदौर नगर निगम के सहयोग से केमिकल का छिड़काव वार्ड क्रमांक 70 में किया गया । इस अवसर पर पार्षद भरत रघुवंशी ने कहा कि इस छिड़काव से क्षेत्र की अनेक बस्तियों में राहत महसूस की गई। श्री रघुवंशी ने महापौर से आग्रह किया है कि ग्रेसीम के सहयोग से यह अभियान पूरे शहर में चलाया जाना चाहिए। कंपनी की गुणवत्ता जांचने वाली टीम ने केमिकल छिड़काव के बाद होने वाले असर का अध्ययन किया। सफाई का यह अभियान शहर के अनेक इलाकों में जारी रहेगा।

इस अवसर पर उज्जैन के समाजसेवी राजेश अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए और नगर निगम कर्मचारियों का हौंसला बड़ाते हुए क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी और ड्रीम सिटी का नारा दिया। अंत में सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेष अध्यक्ष प्रताप करोसिया ने आभार माना।

Exit mobile version