स्टील कारोबारी से चाकू की नोक पर लूट की वारदात, बदमाशों से भिड़ गया व्यापारी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर में शनिवार देर शाम एमजी रोड थाना क्षेत्र के एक स्टील कारोबारी से एक बाइक पर आए दो बदमाशों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई जहाँ लूट की पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई सीसीटीवी फुटेज में व्यापारी से बैग छीनने की कोशिश की और व्यापारी और बदमाशों के बीच हाथापाई भी हुई व्यापारी ने बदमाशों से बैग वापस छीना और बदमाश इस दौरान भागते नजर आए।

दरसअल सेवंतीलाल सोनी की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा लूट की कोशिश का मामला शनिवार देर रात को एमजी रोड थाने में दर्ज किया गया है जहां पर फरियादी ने बताया कि वह शिवाजी मार्केट में स्टील का व्यापार करते हैं और रोज की तरह देर रात 9:00 बजे के करीब वह जब अपने घर लौट रहे थे तो दो पहिया वाहन पर पीछे से आए दो बदमाशों ने पहले उनसे बैग छीनने की कोशिश की और उनके गर्दन पर चाकू भी रख दिया और व्यापारी के हाथ से बैग भी छीनना शुरू कर दिया जिसमे व्यापारी और बदमाशो के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुआ वही बदमाशो ने व्यापारी का बैग तो छीन लिया मगर व्यापारी ने अपनी हिम्मत नहीं हारी बदमाशों से दो-दो हाथ करते रहे कुछ देर बाद व्यापारी ने अपना बैग बदमाशों से वापस छीन लिया जहा पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसमें यह पूरा मामला साफ दिखाई दे रहा है वही पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियो की तलाश कर रही है बहरहाल व्यापारी के बैग में पैसा नही था सिर्फ कुछ जरूरी कागजात थे

Exit mobile version