स्कूल बस का इमरजेंसी गेट खुला, चलती बस से बीच सड़क पर गिरी बच्ची

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में एक के बाद एक लगातार सड़क हादसे सामने आ रहा है इसी कड़ी में एक निजी स्कूल की बस में बैठी एक नाबालिग छात्रा अचानक से बस के बाहर आकर गिर गई गलीमत रही कि इस दौरान उसे मामूली चोटें आई तो वहीं घटना की जानकारी लगने पर भवरकुआ पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर पर लापरवाही की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

पूरा मामला इंदौर के भवर कुआं थाना क्षेत्र का है भंवरकुआं पुलिस को क्षेत्र में ही रहने वाले कुछ लोगों के द्वारा यह जानकारी मिली कि भंवरकुआं चौराहे पर एक निजी स्कूल की बस में से एक नाबालिग छात्रा नीचे गिर गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने जहां छात्रा को इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल पहुंचाया तो पूरे मामले में प्रकरण दर्ज कर तफ्तीश भी शुरू कर दी है तो वही प्रारंभिक तौर पर यह जानकारी सामने आ रही है कि छात्रा अपने घर से स्कूल की बस में बैठकर स्कूल के लिए निकली थी और जब स्कूल बस भवर कुआं थाना क्षेत्र के चौराहे पर पहुंची तो अचानक बस के ड्राइवर ने तेज गति से बस को चौराहे पर मौला जिसके कारण अचानक से बस के दरवाजे खुल गए और उसमें बेटी छात्रा सीधे सड़क पर आ गई घटनाक्रम में नाबालिग छात्रा को कई जगह चोटें आई है और वहां पर मौजूद तुरंत कुछ लोगों ने इलाज के लिए उसे निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया तो वहीं पुलिस ने इस पूरे मामले में लापरवाही बरतने के चलते बस ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ लापरवाही की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है और जल्दी गिरफ्तार करने की बात भी कही जा रही है।

Exit mobile version