स्कूटी पर रखा पर्स हुआ चोरी महिला की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक महिला का पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और अज्ञात चोर की तलाश की जा रही है।

मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है जहां प्रियंका जैन नामक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वह महूनाका पेट्रोल पंप के पास फल खरीदने के लिए रुकी थी और उसने अपना फर्ज स्कूटी पर ही टांग दिया था फल खरीद रही थी उसी दौरान कोई अज्ञात चोर स्कूटी पर टंगा पर्स चुरा कर भाग गया पर्स में 40 हजार रुपए नगद और मोबाइल सहित जरूरी दस्तावेज थे महिला ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Exit mobile version