स्कूटर से लौट रहे पिता-पुत्री को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • बायपास एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक और उसकी बेटी को टक्‍कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई।
  • बायपास पर हुआ हादसा
  • एक युवक और उसकी बेटी की मौत
  • पुलिस मामले की जांच में जुटी

इंदौर। बायपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक और उसकी 4 साल की बेटी की जान ले ली। दोनों स्कूटर से घर लौट रहे थे। दोनों के शव एमवाय अस्पताल में भिजवाए गए है। ट्रक तेज रफ्तार में जा रहा था। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम किया है।
घटना शनिवार रात बिचौली मर्दाना (बायपास) की है।रात करीब 1 बजे सुनील रघुवंशी चार वर्षीय बेटी मुस्कान के साथ स्कूटर से घर आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने सुनील की स्कूटर को चपेट में ले लिया। दोनों की मौत हो गई।सु नील की साली प्रीति का दो दिन पूर्व जन्मदिन था। प्रीति के साथ बहन और उनकी बेटी थी। दूसरे स्कूटर पर सुनील और मुस्कान थी।

Exit mobile version