स्कूटर की किश्त लेने के दौरान बनाई पहचान:फिर मोबाइल नंबर से युवती से दोस्ती कर सगाई तुड़वाने की दी धमकी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की चंदन नगर पुलिस ने एक 19 साल की युवती की शिकायत पर एक निजी बैंक में काम करने वाले कर्मचारी के खिलाफ छेड़छाड़ ओर धमकाने के मामले में केस दर्ज किया है। वही आरोपी की शिकायत पर युवती के परिजनों के द्वारा मारपीट किये जाने के मामले में कारवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक चंदू वाला रोड़ पर रहने वाली युवती की शिकायत पर संदीप पुत्र राजेश ठाकुर निवासी राजनगर पर छेड़छाड़ के मामले में केस दर्ज किया है। युवती ने बताया कि उसके भाई ने बैक से स्कूटर फायनेंस कराई। जिसकी किश्ते लेने राज घर आता। इस दौरान राज ने युवती का मोबाइल नंबर ले लिया। उससे मोबाइल पर बात करने लगा। मंगलवार को युवती को इलाके में ही मोबाइल पर कॉल कर मिलने बुलाया। यहां बातचीत के दौरान संदीप ने कहां कि वह सगाई तोड़ दे। वह उससे प्यार करता है। युवती ने इस बात से इंकार कर दिया। संदीप ने कहां कि वह उसकी सगाई तुड़वा देगा। उसके मैसेज ओर बातो की जानकारी लड़के को बता देगा। जिसे दोनो के बीच कहासुनी हुई। संदीप ने उसका हाथ पकड़ा। इस दौरान युवती के परिवार के लोग भी पहुंच गए। यहां पिता ओर भाई ने संदीप के साथ मारपीट कर दी। दोनो पक्ष थाने पहुंचे। यहां युवती की शिकायत पर संदीप के खिलाफ छेड़छाड़ करने ओर परेशान करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। वही संदीप ने मारपीट की धाराओं में युवती के पिता ओर भाई के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

Exit mobile version