सौंदर्य करण के लिए सड़क किनारे लगाई गई लाइटों को चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में चल रहे प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर शहर को पूरी तरह से सजाया गया है लेकिन दो चोरों द्वारा इस सौंदर्य करण में लगाई गई लाइटों को चुरा रहे थे जिसे बाणगंगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनके पास से चुराई गई लाइटें भी बरामद की गई है।

गौरतलब है कि इंदौर में चल रहे प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर शहर भर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है जहां से कोई अज्ञात चोर लगातार सौंदर्यीकरण के लिए लगाई गई लाइटें चोरी कर रहा था जिसके बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर लाइट चोरी करने वाले गिरोह पर निगाह रखी जिसके बाद दो चोर लाइट चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गए जिनके पास से पुलिस ने 15 महंगी लाइट बरामद की है वहीं पकड़े गए चोरों से पूछताछ की जा रही है जिनसे और भी खुलासा होने की संभावना है।

Exit mobile version