सोशल मीडिया पर दोस्ती फिर दुष्कर्म, गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर| सोशल मीडिया पर दोस्ती कर एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अन्नपूर्णा पुलिस के अनुसार सुदामा नगर में रहने वाली युवती की शिकायत पर राहुल शर्मा को गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से विदिशा का रहने वाला है। युवती का कहना है कि आरोपी ने सोशल मीडिया के मार्फत दोस्ती की। फिर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिए। फिर वह ब्लैकमेल करने लगा। युवती का एटीएम और मोबाइल भी छीन लिया। पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version