- आरोपी विडियो बनाकर समाज में सनसनी फैला कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा था ।
- आरीप के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद ।
इंदौर – श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर कमिश्नरेट में सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का विडियो पोस्ट करने वाले असामाजिक तत्व एवं आरोपियों की पतारसी एवं धरपकड हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री राजेश हिंगणकर के द्वारा पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ( अपराध शाखा) श्री गुरू प्रसाद पाराशर को इंदौर शहर में अवैध हथियारों का विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले आरोपियों की पतारसी एवं धरपकड करने हेतु निर्देशित किया गया था।
इसी कड़ी में क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का विडियो बना कर जारी करने वाला और सनसनी फैलाने वाला व्यक्ति शहर में घूम रहा है। जांच पर उक्त व्यक्ति का नाम सत्यम उर्फ सर्वेन्द्र पता चला, जिसकी तलाश में मुखबिर लगाए गए। मुखबिर की सूचना पर बताये स्थान पर जाकर क्राईम ब्रांच की टीम नें मुताबिक योजना घेराबंदी के आरोपी सर्वेन्द्र उर्फ सत्यम सिंह बैस उम्र 23 वर्ष नि इंदौर स्थाई पता ग्राम भगासा जिला जौनपुर को पकडा। आरोपी अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर विडियो बनाकर सनसनी फैला कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा था ।
आरोपी के विरुद्ध थाना एरोड्रम पर अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर किया गया है तथा आरोपी से एक अवैध देसी पिस्टल बरामद की गई है। प्रकरण में विवेचना जारी है जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
