सोशल मीडिया के माध्यम से युवती से दोस्ती कर धर्म परिवर्तन का बना रहा था दबाव दोनों आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में युवती के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती करने के बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले एक युवक और उसके भाई के खिलाफ पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले में तमाम सबूत को जताने में लगी हुई है….।

दरअसल पूरा मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है जहां पर रहने वाली है कि युवती की 2018-19 के दरमियान सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक से दोस्ती हुई थी युवक ने अपना नाम हिंदू बताया था जिसके कारण युवती लगातार उससे बातचीत करने लगी और फिर उसके प्रेम जाल में फंस गई थी युवती को जब पता चला कि युवक विशेष धर्म का है तो उसके बाद में युवती ने उससे बातचीत करना बंद कर दी इस बात से आहत होकर युवक ने युवती पर दबाव बनाते हुए अपने हाथों की नस और अन्य तरह से आत्महत्या करने का दबाव बनाया इसके बाद युवती फिर दोबारा उससे बातचीत करने लगी और फिर उससे मुलाकात करने के लिए उसके घर पर भी गई थी जहां पर युवती के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उसके भाई के द्वारा उसके साथ छेड़खानी भी की गई पूरे मामले में पुलिस ने युवती के अनुसार अशरफ अंसारी और उसके भाई बुरकान के खिलाफ दुष्कर्म छेड़छाड़ सहित धर्म परिवर्तन जैसी तमाम धाराओं में कार्रवाई कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले में तमाम सबूतो को जताने में लगी हुई है ताकि युवती को न्याय दिलाया जा सके…।

Exit mobile version