सोमवार देर शाम हुई हत्या को लेकर परिजन ने थाने पर किया हँगामा

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

मंगलवार दोपहर विजय नगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम हुई हत्या को लेकर परिजन थाने पहुंचे जहां पर सभी ने शव को रखकर चक्काजाम करने की कोशिश की पुलिस द्वारा समझा इसके बाद परिजनों को यह आश्वासन दिया गया कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा वही गुस्साए परिजनों द्वारा कई घंटों तक थाने पर हंगामा भी किया गया।

दरअसल सोमवार को देर शाम पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के सर पर बल्ला मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी हत्या से पहले आरोपी ने मृतक को शराब पिलाई और उसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया घटनाक्रम में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया जहां पुलिस द्वारा देर रात तक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है

एसीपी सोनाक्षी सिन्हा के अनुसार 24 वर्षीय आशुतोष पिता मनोज परमार कि सोमवार देर शाम बल्ले से सर पर मार कर हत्या कर दी गई थी जहां पर इलाज के दौरान आशुतोष की मौत हो गई थी घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने ऋषभ गुर्जर को जहां गिरफ्तार कर लिया गया था वहीं परिजनों द्वारा इस घटना में अन्य आरोपी का हाथ होने को जानकारी पुलिस को दिए जाने पर पुलिस द्वारा उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार करने की पुलिस बात कर रही है।

गुस्साए परिजनों ने कहा आरोपी द्वारा दी गई जेल से छूटते ही जान से मारने की धमकी

- Advertisement -

थाने पर पहुंचे मृतक आशुतोष के परिजनों का आरोप था कि ऋषभ नाम के आरोपी को जब देर शाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया तो उसने सभी के सामने मृतक के परिजनों को भी जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद परिजनों द्वारा इस बात का भी आक्रोश जताया गया कि यदि आरोपी पुलिस के सामने ही जान से मारने की धमकी दे रहा है तो फिर आने वाले समय में जेल से बाहर आते ही आरोपी द्वारा फिर से कोई बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सकता है पुलिस द्वारा समझाइश देने के बाद गुस्साए परिजनों को शांत कर शव का अंतिम संस्कार करने की समझाइश दी गई और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द करने की भी बात कही गई

Exit mobile version