सेवानिवृत्त टीआइ का बेटा रिमांड पर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। रिवार्ड पाइंट की आड़ में धोखाधड़ी करने वाले आरोपित विशाल कुमार को क्राइम ब्रांच ने रिमांड पर लिया है। आरोपित दिल्ली पुलिस की रिटायर टीआइ का बेटा है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, सान्निध्य तिवारी और अंशुल की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। आरोपित रिवार्ड पाइंट की लिंक भेजकर लोगों के खातों से रुपये निकाल लेते थे। पुलिस इस मामले में आरोपितों को पकड़ा तो बताया कि यूआरएल लिंक विशाल द्वारा बनाई जाती थी।

Exit mobile version